विजयनगर स्थित स्कूल से सीटीईटी परीक्षा देकर आते परीक्षार्थी। संवाद
गाजियाबाद। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले में पहली पाली में सात केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में 3097 परिक्षार्थी बैठे। पहली शिफ्ट में सुबह साढ़े नौ से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। आज सभी 19 केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षाएं होंगी।
शनिवार को जिले के सात केंद्रों पर सिर्फ एक पाली में ही सीटेट की परीक्षा कराई गई है। जिले में कुल 19 केंद्रों का निर्धारण सीबीएसई की ओर से किया गया है। रविवार को यह परीक्षा सभी केंद्रों पर दोनों पालियाें में होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
इस दौरान पहली पाली में कुल 8640 परीक्षार्थी सभी 19 केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में बैठेंगे। दूसरी पाली में 5542 परीक्षार्थी कुल 12 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।