फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाल्टी पानी पर महासंग्राम: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, सरिया और चाकू; हमले में घायल बुजुर्ग की मौत

Thu, 12 Jun 2025 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)

सार

पुलिस ने घायल राजेश की तहरीर पर मारपीट करने वाले पक्ष के सुदेश, दीपक ठाकुर, संदीप, आकाश समेत 10 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और हमले में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कनावनी के पुस्ता रोड क्षेत्र में रहने वाली सोनम व राखी का पैर टंकी के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में लगने और बाल्टी के गिरने पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, सरिया और चाकूबाजी हो गई। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान सोनम उनके पति राजीव, भाई राजेश और रंजीत व उनके पिता रामसिंह (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने की वजह से बुजुर्ग रामसिंह को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घायल राजेश की तहरीर पर मारपीट करने वाले पक्ष के सुदेश, दीपक ठाकुर, संदीप, आकाश समेत 10 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग का शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें