फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्याना चौराहे से पलवाड़ा चेक पोस्ट तक नहीं कोई कट, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-09 पर स्याना चौराहे से लेकर ब्रजघाट के पलवाड़ा चेक पोस्ट तक कहीं भी यू-टर्न या कट न होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोल प्लाजा के पास पहले मौजूद कट भी बंद कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जब से गांव अल्लाबख्शपुर के पास अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, तब से कुछ दिनों के लिए टोल प्लाजा प्रशासन ने सीमेंट के पिलर हटाकर वाहनों के लिए यू-टर्न का रास्ता खोल दिया था। इससे गांव और कस्बों के लोगों को काफी राहत मिली थी। हालांकि अब यह व्यवस्था फिर से बंद कर दी गई है।
ऐसे में गढ़ की ओर से आने वाले वाहन चालकों को यू-टर्न लेने के लिए टोल प्लाजा पार कर ब्रजघाट के पलवाड़ा चेक पोस्ट तक जाना पड़ रहा है। इससे वाहन चालकों को न सिर्फ अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है बल्कि टोल शुल्क भी देना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कट बंद होने के कारण कई वाहन चालक जोखिम उठाकर गलत दिशा में वाहन चलाने को मजबूर हो रहे हैं। इससे सडक़ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। खासकर रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। गढ़ के पुरोहित समाज ने मांग की है कि टोल प्लाजा से पहले किसी उपयुक्त स्थान पर स्थायी यू-टर्न या कट बनाया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को बार-बार टोल पार कर लंबा चक्कर न लगाना पड़े और हादसों की संभावना भी कम हो सके।
विज्ञापन


एनएचएआई पीडी अरविंद कुमार ने बताया कि टीम को भेजकर जांच करा ली जाएगी, आवश्यकता अनुसार कार्रवाई की जाएगी, जिससे राहगीरों को परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें