फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Stampede: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़, ऐसा है प्लेटफॉर्म नंबर-2 का हाल; देखें तस्वीरें

Sun, 16 Feb 2025 02:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

प्रयागराज में महाकुंभ मेले को लेकर ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है। नई दिल्ली हादसे के बाद गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की भारी भीड़ है। 
विज्ञापन
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है। जहां अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु बस, ट्रेनों के जरिए पहुंच रहे हैं। स्नान के लिए लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार सुबह गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की भारी भीड़ नजर आई। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्री रेल का इंतजार करते देखें। वहीं जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन के अंदर घुसने के लिए यात्रियों में होड़ लग गई।
विज्ञापन

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही खिड़कियों और गेट से घुसते यात्री
दिल्ली से अलीगढ़ होते हुए कानपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस वे में सवार होने के लिए यात्री खिड़कियों से अंदर जाते हुए देखे। बीती रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 20 लोग घायल हो गए। वीकेंड पर महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। 

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के चलते 18 की मौत
प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ के चलते भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। रेलवे ने इस घटना के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। रेलवे और दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच का नेतृत्व डीसीपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, भगदड़ जैसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा छह अतिरिक्त कंपनियों की आपूर्ति की गई। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
घायलों का इलाज कर रही 15 डॉक्टरों की एक टीम
एलएनजेपी अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर मरीजों के निचले अंगों में चोट है और कुछ को हड्डियों में चोट है। चार लोगों को निगरानी में रखा गया है और बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ज्यादातर मरीजों की हालत स्थिर है। 15 डॉक्टरों की एक टीम घायल मरीजों की देखभाल कर रही है।
विज्ञापन

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी कुली ने बताई हादसे की कहानी
रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि मैं 1981 से कुली का काम कर रहा हूं। लेकिन पहले कभी ऐसी भीड़ नहीं देखी थी। प्रयागराज स्पेशल को प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना होना था, लेकिन इसे प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर शिफ्ट कर दिया गया। जब प्लेटफॉर्म 12 पर इंतज़ार कर रही भीड़ और बाहर से इंतजार कर रही भीड़ प्लेटफॉर्म 16 पर पहुंचने की कोशिश कर रही थी, तो लोग आपस में टकराने लगे और एस्केलेटर और सीढ़ियों पर गिरने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें