फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साहित्यकार के घर से छह किग्रा चांदी और सोने के जेवरात समेत करोड़ों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। डीएलएफ अंकुर विहार स्थित महिला साहित्यकार के घर की रसोई की ग्रिल काटकर करोड़ों रुपये का माल चोरी हो गया। साहित्यकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। घटना पर पहुंची अंकुर विहार थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वारदात के दौरान महिला साहित्यकार प्रयागराज गई हुई थीं।
विज्ञापन

साहित्यकार भूमिका द्विवेदी ने जारी वीडियो में बताया कि 19 जुलाई को वह पति नीलेश अश्क की दसवीं पुण्यतिथि पर प्रयागराज गई थीं। 24 जुलाई सुबह करीब आठ बजे वह अपने फ्लैट पर पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसकी उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस बालकनी के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसी। कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जारी वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया है कि चोरों ने अलग अलग कमरे में रखी दो अलमारी और तिजोरी के ताले तोड़कर 40 हजार रुपये, सोने की पांच चेन, सोने की तीन जोड़ी बालियां, बेशकीमती रत्न 4 नीलम, 9 पुखराज, 5 माणिक, 7 पन्ने, 6 हीरे, माणिक का सेट, फिरोजे का सेट, चांदी का दो किलोग्राम का जग, 6 गिलास, आधा किलोग्राम की 5 थालियां, 5 कटोरियां, 12 चम्मच, नौ रत्नों का सेट, सोने का ब्रोच, सच्चे मोती का सेट, सोने की 5 बड़ी नथ, सोने के 7 माथे का टीका, पन्ने हीरे का सेट, चांदी के 51 सिक्के, चांदी के 8 स्मृति पत्र, चांदी का 3 किलोग्राम का घड़ा, चांदी की 5 किलोग्राम की श्री कृष्ण की मूर्ति, भगवान का सोने का सिंहासन, सोने चांदी के भगवान की सभी 14 मूर्तियां, पीतल और तांबे के बर्तन, 4 थालियां, 3 जग, 20 लोटे, 20 छोटी प्यालियां, पूरे घर की टोटियां समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पूर्व में भी महिला ने करीब 11 करोड़ की चोरी का आरोप लगाया था। इसमें पुलिस को कुछ भी नहीं मिला सका था। वर्तमान शिकायत की भी जांच की जा रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें