फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मकान का ताला तोड़कर नकदी व कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के इंद्रप्रस्थ निवासी अश्वनी कुमार मेहरोत्रा के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक अश्वनी कुमार ने पहले ई-एफआईआर दर्ज कराई लेकिन जानकारी अधूरी होने के कारण 17 जनवरी को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अश्वनी ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी को परिवार के लोग घर में ताला लगाकर निजी कार्य से बाहर गए थे। शाम को लौटेने पर ताला टूटा मिला। घर के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक साइकिल और 15 हजार रुपये नकदी भी गायब थी। इसके अलावा चोर उनका पर्स भी ले गए, जिसमें उनके पहचान संबंधी तमाम दस्तावेज थे।
चोरी का पता चलते ही उन्होंने 11 जनवरी को ही ई-एफआईआर दर्ज करा दी थी। तब तक चोरी हुए सामान का पूरा अनुमान नहीं हो पाया था। पूरी जानकारी जुटाने के बाद पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें