फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नौकरी दिलाने के नाम पर लाई गईं थी युवतियां, कराते थे देह व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोतवाली पुलिस ने नवयुग मार्केट के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को मौके से मिली महिलाओं और युवतियों ने बताया कि उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर लाया गया था।
विज्ञापन


एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि गोपनीय सूचना पर रात में छापा मारा गया। मौके से राहुल शर्मा निवासी लौहरका, औरंगाबाद, बुलंदशहर और बोबी निवासी धरारी, खुर्जा, बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि रविंद्र नाम का आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने दो मोबाइल फोन, नकदी और आपत्तिजनक वस्तुएं कब्जे में ली हैं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवतियों को नौकरी का झांसा देकर लाते थे और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर देह व्यापार में धकेलते थे। उन्हें डराकर रखा जाता था। पुलिस ने महिलाओं और युवतियों की काउंसलिंग कराई है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी ज्यादातर बातचीत व्हाट्सएप पर करते थे और चैट तुरंत डिलीट करने की हिदायत देते थे। आरोपी अपने नंबरों से नौकरी लगवाने के फर्जी विज्ञापन भेजते थे। महिलाओं के नंबर उन्हें एक महिला सहयोगी के जरिए मिलते थे। इसके बाद व्हाट्सएप पर बात कर प्रलोभन देकर अनैतिक कार्य कराते थे।
आरोपियों ने लंबे समय से इस धंधे में लिप्त होने की बात कबूली है। पुलिस के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क का एक मास्टरमाइंड भी है, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कमाई का बड़ा हिस्सा उसी के पास जाता था। आशंका है कि आरोपी होटल की आड़ में दूसरे शहरों में भी इसी तरह का काम कर रहे हैं। पुलिस नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन का डाटा रिकवर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें