फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हर्ष फायरिंग करने वाला युवक अपनी ही शादी से दो दिन पहले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार की शाम पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने के वायरल वीडियो मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कनावनी निवासी दीपक नागर है, जो फार्मेसी का काम करता है। आरोपी की गिरफ्तारी उसकी शादी से दो दिन पहले हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ। एसआई आदेश कुमार को इसकी जांच सौंपी गई। छानबीन में पता चला कि वीडियो में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक कनावनी निवासी दीपक नागर है। शुक्रवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दीपक नागर ने पुलिस को बताया कि जिस पिस्टल से हर्ष फायरिंग की थी वह उसके दोस्त नोएडा के सेक्टर 41 स्थित अग्गापुर निवासी उसके दोस्त सागर डागर की थी। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। युवक की दो दिन बाद शादी है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। युवक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें