फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक ने खुद को मारा चाकू, उपचार के दौरान मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के चौधरी चौक वार्ड नंबर 47 में युवक ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पेट पर वार कर लिया। चाकू लगने से घायल युवक को परिजन दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


चौधरी चौक इलाके में रहने वाले वकील अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा शादाब (28) नशे का आदी था। परिजन उसे नशा करने से रोकते थे। लेकिन वह परिजनों की बात को नहीं सुनता था। मंगलवार शाम शादाब नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने रसोई में रखे चाकू को उठाया और खुद को मार लिया। तभी परिजन मौके पर पहुंचे। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें