गाजियाबाद। 15 दिसंबर की रात को मननधाम रेलवे फाटक के पास मिले युवक के शव के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि करन ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर जान दी थी। करन का मोबाइल बरामद होने के बाद यह जानकारी मिली है।
उसके मोबाइल में पुलिस को एक वीडियो मिला है। उसमें वह उत्तराखंड के बागेश्वर निवासी अपने परिचित पूनम, पूरनलाल, मोहित व सोनू का नाम ले रहे हैं। वीडियो में करन कहता दिख रहा है कि इन लोगों ने उसकी छह साल की कमाई हड़प ली है। अब रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इन लोगों ने मुझे परेशान कर दिया, इसलिए उसकी मौत के जिम्मेदार ये लोग हैं। करन के भाई दीपक चौधरी ने बताया कि वीडियो व चैटिंग पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। 15 दिसंबर को उनका भाई करन बिना बताए घर से निकला था। पुलिस ने ही उनको उनके भाई का शव बरामद होने की जानकारी दी थी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कराई जा रही है।