फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला का पीछा करते हुए बिहार से मोदीनगर पुहंचा मनचला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। राज चौपले के समीप महिला पर अश्लील फब्तियां कस रहे मनचले को पकड़कर महिला के भाई ने धुनाई कर दी। मनचला महिला का पीछा करते हुए बिहार से मोदीनगर तक पहुंच गया था। वहीं, पुलिस मामले को आपसी विवाद बता रही है। पुलिस ने मनचले और महिला के भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के दरभंगा के एक गांव निवासी व्यक्ति भोजपुर क्षेत्र के एक दुग्ध प्लांट में नौकरी करता है। व्यक्ति परिवार सहित मोदीनगर की एक कॉलोनी में किराये पर रहता है। व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार रात उसकी पत्नी अपने भाई के साथ किसी काम के लिए राज चौपले आई थीं। आरोप है कि तभी एक मनचला महिला पर अश्लील फब्तियां कसने लगा। महिला के भाई ने आरोपी मनचले की पकड़कर धुनाई कर दी। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई है। बताया कि मनचला और महिला एक ही गांव के रहले वाले हैं। छह माह पहले महिला अपने पति के साथ मोदीनगर आ गई थी। आरोपी भी महिला का पीछा करते हुए मोदीनगर पहुंच गया। एसीपी ने बताया कि मामला आपसी झगड़े का है। जांच में आपसी विवाद में दोनों के बीच मारपीट की बात सामने आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें