फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण ने आखिर ऐसा क्यों किया?: पीलीभीत के युवक ने नोएडा से आकर मसूरी में ट्रेन के आगे दी जान, नहीं मिला कोई नोट

Thu, 27 Apr 2023 01:33 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एसीपी मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पीलीभीत के पिपरिया डुरिया सुजालपुर निवासी करण (20) पुत्र हीरा सिंह के रूप में हुई है। हाल में वह नोएडा सेक्टर 81 में किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी में गंगनहर रेलवे पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना मंगलवार देर रात की है। ट्रेन पायलट ने डासना स्टेशन पर ट्रेन से युवक के कटने की सूचना दी। डासना स्टेशन से आरपीएफ चौकी प्रभारी ने मसूरी पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पुल के पास युवक की बाइक बरामद हुई है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन

एसीपी मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पीलीभीत के पिपरिया डुरिया सुजालपुर निवासी करण (20) पुत्र हीरा सिंह के रूप में हुई है। हाल में वह नोएडा सेक्टर 81 में किराये के मकान में रह रहा था और नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है कि करण ने नोएडा से आकर मसूरी में रेलवे ट्रैक पर जान क्यों दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। करण के चचेरे भाई सोनू ने बताया कि करण दो भाइयों में बड़े थे। करण का छोटा भाई तरुण (11) गांव में ही पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें