फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थाने की महिला हेल्प डेस्क की मिशन शक्ति केंद्र के रूप में होगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के सभी थानों में संचालित महिला हेल्प डेस्क की पहचान अब मिशन शक्ति केंद्र के रूप में होगी। इसमें एक महिला उपनिरीक्षक के अलावा कुल 10 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मिशन शक्ति केंद्रों पर अलग से वाहन समेत अन्य संसाधन भी जुटाए जाएंगे। एसीपी महिला अपराध सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी। उनको कहीं दूसरी जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्र की ओर से महिलाओं को जागरूक करने संंबंधी गतिविधियां भी समय समय पर की जाएंगी।
महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने निकाली रैली : महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने रविवार शाम को बाइक रैली निकाली। रैली को पुलिस आयुक्त रविंद्र जे गौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर संतोष मेडिकल कॉलेज, चौधरी मोड़, हापुड रोड से होकर वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। पुलिस आयुक्त ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। 197 बाइक शमिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें