फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगा थाने पर किया हंगामा

विज्ञापन
मोदीनगर। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने पर हंगामा करते महिला के परिजन। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की सुदामापुरी कॉलोनी में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला गीता की मौत के मामले में परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को थाने पर जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि साठगांठ के कारण पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने से बच रही है। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन

मेरठ स्थित गौतमपुरी कॉलोनी निवासी गीता की शादी मोदीनगर की सुदामापुरी निवासी सुंदरपाल के साथ हुई थी। सुंदरपाल कपड़े सिलाई का काम करता है। सोमवार को गीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मंगलवार को गीता के परिजन एकत्रित होकर मोदीनगर थाने पहुंचे और परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर गीता का शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने पति समेत अन्य ससुरालजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि पिता सुरेश चंद ने सोमवार को ही आरोपियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी मगर पुलिस ने साठगांठ के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर वह अपनी मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक हंगामा प्रदर्शन चलता रहा। किसी तरह पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें