लोनी। कच्चा बलराम नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला एक पुरुष के साथ सहमति संबंध में रहती थी।
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि कच्चा बलराम नगर कॉलोनी में मधु (46) का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि मधु सहमति संबंध में सुनील नामक व्यक्ति के साथ किराये के मकान में रहती थीं। महिला के पिता वेद प्रकाश को सूचना देकर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि करीब 20 वर्ष पूर्व मधु का विवाह सुनील निवासी छाछोला जनपद सहारनपुर के साथ हुआ था। करीब एक वर्ष पूर्व मृतका ने अपने पति को छोड़कर वह सुनील निवासी कच्चा बलराम नगर के साथ किराये के मकान में रहने लगी थीं। करीब एक माह पूर्व महिला का पुरुष साथी सुनील किसी काम से बाहर चला गया और उसके बाद वह वापस नहीं आया। एसीपी ने मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।