फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो वर्षों से बुलंदशहर में नाम बदलकर छिपा था इनामी लुटेरा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में वर्ष 2023 में डेढ़ करोड़ रुपये की लूटपाट करने वाला वांछित बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतन निवासी हापुड़ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से जितेंद्र उर्फ जीतन घायल हो गया। 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश दो वर्षों से बुलंदशहर में जीते के नाम से रह रहा था।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि डायमंड तिराहे पर चेकिंग के दौरान रविवार देर रात कार सवार संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देख युवक कार मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर कार एक पेड़ से टकरा गई और युवक उतरकर भागने लगा। पीछा करने पर युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दी। जवाबी कार्रवाई में युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र उर्फ जीतन उर्फ सत्येंद्र(37) मूल निवासी ग्राम रजहेड़ा थाना सिंभावली जनपद हापुड़ व हाल निवासी शेखपुर गढ़वा थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर बताया।
जांच पड़ताल में सामने आया कि जितेंद्र उर्फ जीतन ने कविनगर क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये बरामद किए थे। वारदात को अंजाम देकर जितेंद्र उर्फ जीनत परिवार सहित जनपद बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर गढ़वा में हरि सिंह के मकान में किराये पर रह रहा था। आरोपी ने अपना नाम बदलकर जीते रख लिया था। आसपास के लोग उसे जीते के नाम से ही जानते थे। कमिश्नरेट पुलिस ने जितेंद्र उर्फ जीतन की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी रखा है। आरोपी से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। बताया कि घायल बदमाश के खिलाफ हापुड़ में छह और कविनगर में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


फैक्टरी में नौकरी बताता था कुख्यात

एसीपी कविनगर ने बताया कि पकड़ा गया जितेंद्र उर्फ जीतन खानपुर में आसपास के लोगों को सिकंदराबाद स्थित फैक्टरी में नौकरी करना बताता था। जबकि जांच में पता चला है कि वह कभी मजदूरी तो कभी चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश की आपराधिक गतिविधियों की बाबत भी बुलंदशहर पुलिस से जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें