फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा के तीन मार्ग होंगे 1225 सीसीटीवी से लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने हरिद्वार और गंगोत्री से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले की तीन कांवड़ मार्गों दिल्ली-मेरठ रोड, पाइपलाइन रोड और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ 56 अस्थाई पुलिस बूथ बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इनमें छह से आठ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगेगी। तीनों मार्गों को 155 बीट में विभाजित किया गया है। हरेक बीट पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रत्येक वर्ष की भांति श्रद्धालुओं की गणना करने के लिए तीनों मार्गों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर पीपल काउंटर कैमरे लगाए जाएंगे।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था और यातायात राजकरन नय्यर ने बताया कि सभी सीसीटीवी को पुलिस लाइन स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। कंट्रोल रूम के दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सीसीटीवी और हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए एसीपी तैनात किए जाएंगे। बस व ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन, ऑटो यूनियन, पेट्रोल, डीजल एसोसिएशन और गैस प्लांट प्रबंधकों के साथ बैठककर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने की अपील की। पेट्रोल-डीजल, गैस वितरित करने वालों को निर्देशित किया कि आपातकालीन सेवाओं और आपूर्ति के लिए निर्धारित रूट मैप का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन

एनएचएआई पदाधिकारियों को स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर तय डायवर्जन प्लान का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना होगा। कांवड़ लेन में किसी भी सामान्य वाहन का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा, राजमार्गों, चौराहों और कांवड़ मार्गों के किनारे खड़े वाहनों को क्रेन से खींचकर उनका चालान कराना सुनिश्चित किया जाए। बताया कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन वाहनों का निर्बाध ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था रहेगी। डायवर्जन पर 24 घंटे निगरानी, मुख्य बॉटलनेक्स एवं संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त क्यूआरटी और 56 क्रेन वाहन तैनात होंगे।

ये हैं कावंड़ मार्ग

ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन द्वारा मुख्य रूप से तीन प्रमुख कांवड़ मार्ग चिह्नित किए गए हैं। इनमें दिल्ली-मेरठ रोड, पाइपलाइन रोड और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे। इन मार्गों से लाखों शिवभक्त गुजरते हैं। प्रमुख कांवड़ मार्ग दिल्ली-मेरठ रोड प्रमुख और सबसे व्यस्त कांवड़ मार्ग है। यह कांवड़ बॉर्डर से शुरू होकर मुरादनगर, मोदीनगर, गाजियाबाद शहर और मोहननगर होते हुए दिल्ली तक जाता है इसकी लंबाई करीब 50 किलोमीटर है। पाइपलाइन रोड मार्ग मुख्य रूप से पैदल चलने वाले कांवड़ियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यह लोनी बॉर्डर से लेकर निवाड़ी तक फैला हुआ है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उपयोग मुख्य रूप से डाक कांवड़ वाहनों और यात्रा के लिए किया जाता है। यह मेरठ के परतापुर टोल से लेकर यूपी गेट तक लगभग 35 किलोमीटर लंबा है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि रूट डायवर्जन और कंट्रोल रूम नंबर 9643322904, चालक व नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1033 और यातायात पुलिस का एक्स हैंडल Gzbtrafficpol जारी किया गया है। साथ ही पुलिस अपने वाहनों से प्रचार प्रसार भी करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें