फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अस्पताल में नवजात की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर स्थित गार्गी अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन


संजय नगर सेक्टर-23 के सूरजमल एन्क्लेव में रहने वाले आशीष शर्मा ने बताया कि दो जनवरी को उन्होंने पत्नी रूबी को प्रसव पीड़ा होने पर गार्गी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टर राहुल गर्ग और शीतल गर्ग की देखरेख में सिजेरियन प्रसव से शिशु का जन्म हुआ।
आशीष ने बताया कि जन्म के समय डॉक्टरों ने बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ बताया। साथ ही दो घंटे के लिए निगरानी में रखने की जानकारी दी। इसके बाद पूरी रात बच्चे की स्थिति के बारे में परिजन पूछते रहे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन जनवरी की सुबह डॉक्टरों ने बिना किसी पूर्व सूचना के बच्चे को दूसरे अस्पताल रेफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान की गई देरी के कारण नवजात की स्थिति गंभीर हो गई। बाद में बच्चे ने दम तोड़ दिया। आशीष ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देगी समिति
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच समित गठित की है। इसमें एसीएमओ डॉ. अमित विक्रम, डॉ. आरके गुप्ता और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना सिंह को शामिल किया गया है। समिति को एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। टीम ने अस्पताल से इलाज संबंधी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।
बच्चे को थी गंभीर परेशानी
वहीं, अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राहुल का कहना है कि कोई भी चिकित्सक अपने मरीज का नुकसान नहीं चाहता। इलाज से संबंधित जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं, लेकिन बच्चे को हृदय से संबंधित गंभीर परेशानी थी। काफी प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें