फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने पहुंची टीम का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की दिलीप पार्क कॉलोनी में शनिवार को स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने पहुंची टीम का लोगों ने घेराव कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उपभोक्ता की मर्जी के बिना कोई भी जबरन स्मार्ट मीटर नहीं लगा सकता।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के कर्मचारी शनिवार सुबह स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने नगर की दिलीप पार्क कॉलोनी में पहुंचे। लोगों ने टीम का विरोध करते हुए घेराव कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लोगों ने टीम से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का लोकसभा में दिया गया वह बयान में संज्ञान में लेने के लिए कहा, जिसमें केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के कनेक्शन को प्रीपेड मोड में नहीं बदला जा सकेगा।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री का अमर उजाला में प्रकाशित बयान भी दिखाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को धमकाया कि उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया जाएगा। मगर लोगों ने टीम को स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिए। इसके बाद टीम बैरंग लौट गई। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय का कहना है कि उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें