फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जागा सिस्टम...पंपों पर पहुंचा पेट्रोल-डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के 30 फीसदी पंपों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत की समस्या का बृहस्पतिवार काे समाधान हो गया। तेल कंपनियों ने पंप मालिक और ग्राहकों की दिक्कत को समझते हुए तेल के टैंकर भिजवा दिए। इसके बाद पंपों पर तेल का वितरण भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि पंपों पर पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मेरठ रोड स्थित पंप तकनीकी कारणों से बंद था। उस पर तेल का पर्याप्त स्टॉक है। किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। तेल कंपनियों के अधिकारियों से लगातार इस संबंध में वार्ता चल रही है।
जिले में 100 से अधिक पंप हैं। इनमें से 30 फीसदी पंपों पर तेल खत्म होने के बाद नो स्टॉक का बोर्ड लगा दिया गया था। इससे जिन पंपों पर तेल उपलब्ध था, वहां लोगों की भीड़ लग गई थी। पंप एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष संदीप त्यागी ने बताया कि अब पंपों पर सामान्य रूप से तेल का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें