फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सस्ती दाम पर चीनी दिलाने का झांसा देकर कारोबारी के 89 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-5 स्थित मैसर्स जॉय शुगर प्रा.लि. के निदेशक दिल्ली के छतरपुर निवासी विनीत कुमार ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी महाराष्ट्र के पुणे स्थित नायारण पेथ निवासी संदीप प्रताप सनप और महाराष्ट्र स्थित जेएमटीसी खुर्शी प्रा.लि. के निदेशक दीपक भार्गे है। आरोप है कि दोनों ने उन्हें सस्ते दाम में चीनी दिलाने और महंगे दाम में बिकवाने का अनुबंध किया। इसके बाद 2,08,17,100 रुपये लेकर केवल 1,19,17,100 रुपये का माल उपलब्ध कराया। बकाया करीब 89 लाख रुपये न तो वापस किए और न ही माल भेजा। मामला वर्ष 2025 का है। पुलिस ने एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद 22 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


विनित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी संदीप अप्रैल 2025 में उनके वसुंधरा स्थित कार्यालय पर मिलने पहुंचा था। उसने महाराष्ट्र की शुगर मिल से 36 रुपये प्रति किग्रा की दर से जीएसटी समेत चीनी दिलाने और 40 रुपये प्रतिकिग्रा की दर से बिकवाने का वादा किया। भरोसे में लेकर आरोपी ने दूसरे आरोपी दीपक भार्गे से मिलवाया। इसके बाद दोनों ने उनकी फर्म से अनुबंध भी कर लिया। उन्होंने 7 अगस्त 2025 से 20 अगस्त 2025 के बीच 2,08,17,100 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जेएमटीसी कंपनी के खाते में भेज दिए। कुछ रुपये संदीप ने अपनी पत्नी के बैंक खाते में भी भिजवाए। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बावजूद चीनी उपलब्ध नहीं कराई। काफी मिन्नत के बाद आरोपियों ने 332 मिट्रिक टन चीनी ही भेजी और बकाया 227 मिट्रिक टन चीनी की आपूर्ति नहीं की। उसकी कीमत 89 लाख रुपये थी। उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपियों ने चीनी भेजने से इन्कार कर दिया। बाद में उन्हें परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को नोटिस भेजा जा रहा है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें