गाजियाबाद। छिटपुट बूंदाबांदी के बीच बृहस्पतिवार को सूरज पूरे दिन बादलों की ओट में रहा। हवा की रफ्तार कम होकर तीन किलोमीटर प्रति घंटे रह गई। आर्द्रता 91 फीसदी रही। अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे आकर 27 व न्यूनतम तापमान दो डिग्री चढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री चढ़कर 30 व न्यूनतम तापमान बिना किसी परिवर्तन के 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार तक मौसम में स्थिरता देखने को मिलेगी और सोमवार से न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक नीचे आएगा। इस दौरान सर्दी बढ़नी शुरू होगी। दिन का तापमान 30 के आसपास ही रहेगा और 10 नवंबर के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट आनी शुरू होगी।