फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अस्पताल में गंदगी और गड्ढे देख भड़के राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल में अपने एस्कॉर्ट चालक का हालचाल लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी और जगह-जगह गड्ढे देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ और सीएमएस से अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। प्रदेश सरकार के पिछड़ा कल्याण वर्ग और दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने अस्पताल में भर्ती अपने एस्कॉर्ट चालक अमित पांडेय का हालचाल लिया। चालक को मंगलवार दोपहर उल्टी-दस्त, पेट में दर्द की शिकायत पर भर्ती किया गया था। उसके बाद उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी और सभी वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की और सुविधाओं की जानकारी ली। इमरजेंसी में मौजूद आईपीडी और ओपीडी रजिस्टर को भी चेक किया और अपना ब्लड प्रेशर भी चेक कराया।
इस मौके पर उन्होंने चिकित्सकों और स्टाफ से भी यह जानकारी ली कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं। अस्पताल में जगह-जगह मिली गंदगी और गड्ढे देखकर नाराजगी जताई तो बताया गया कि अस्पताल में सेंट्रलाइज्ड फायर फाइटिंग सिस्टम का कार्य चल रहा है, जिसके लिए गड्ढे खोदे गए हैं। काम अभी भी चल रहा है। इसके अलावा सरकारी हैंडपंप भी खराब होने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन, डॉ.राहुल वर्मा, फार्मासिस्ट कमल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि राज्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए जल्द ही सुधार किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीएमएस ऑपेशन थियेटर में ऑपरेशन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें