फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्टेडियम की फाइल शासन को भेजी, अब मंजूरी का इंतजार

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का प्रस्तावित चित्र।
विज्ञापन
गाजियाबाद। मोरटी में बनने वाले इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए जिला स्तर से कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। बोर्ड बैठक की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। इससे पहले बोर्ड बैठक में यूपीसीए के साथ साझेदारी पर सहमति बनने और फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होने के बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अपने स्तर पर कागजी कार्य पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि स्टेडियम की फाइल शासन जा चुकी है। मंजूरी के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कराईी जाएगी।
37 एकड़ में तैयार होना है स्टेडियम :
इंटरनेशनल स्टेडियम को जीडीए और यूपीसीए 37 एकड़ में तैयार करेगी। इसके लिए यूपीसीए के पास अभी जमीन है। मंजूरी के बाद जीडीए साझेदारी के नियमों के अनुसार आधी जमीन का बैनामा अपने पक्ष में कराएगा, फिर नक्शा तैयार करके प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 30 से 40 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम को विश्व स्तरीय बनाने के लिए करीब 400 करोड़ खर्च किए जाने हैं।
एयरोसिटी से बढ़ेगी चमक :
स्टेडियम के आसपास कई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के साथ होटल और अन्य सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। इसके साथ-साथ एयरोसिटी को लेकर भी कार्य शुरू कर दिया गया है। बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद जीडीए इस योजना को लेकर लैंड पूलिंग के साथ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ राजनगर एक्सटेंशन और उससे जुड़ी कॉलोनियों की सड़कों को बेहतर करने के साथ-साथ हरियाली को लेकर कार्य योजना तैयार कर टेंडर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें