इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में नवीन फल एवं सब्जी मंडी के सामने लिंक रोड पर कार सवार चार चार युवकों ने सगे भाइयों को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने गाली गलौज और अभद्रता की। फिर उनके पर्स से 4800 रुपये लूटकर भाग गए। इंदिरापुरम पुलिस ने मारपीट, धमकी और लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
बागपत के चांदीनगर में रहने वाले अंकुर शर्मा का कहना है कि वह अपने भाई के साथ कंपनी में काम करते हैं। 6 सितंबर की सुबह करीब 9:50 बजे दोनों एक साथ बाइक से ऑफिस जा रहे थे। दोनों लिंक रोड पर सब्जी मंडी के सामने कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे तभी कार सवार चार युवकों ने ओवर टेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों भाईयों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली गलौज और अभद्रता के बाद जेब में रखे 4800 रुपये लूटकर फरार हो गए। भागते हुए आरोपियों ने धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बाइक फाइनेंस के रुपये पर विवाद की बात सामने आ रही है। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की है।