फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बसों के लिए बनेगी अलग लेन

Fri, 17 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्कूल बस संचालन के लिए प्रदेश शासन ने नई नीति बनाई है। नई नीति के तहत सड़काें पर स्कूल बस के लिए अलग से लेन बनेगी। इसके साथ ही ड्राइवर का लाइसेंस कम से कम पांच वर्ष पूर्व बना होना चाहिए। स्कूलों में चल रही वैन को फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन


शासन की यह सब कवायद एटा में स्कूली बस दुर्घटना के बाद की जा रही है। आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने के बाद शासन ने स्कूली बस को लेकर नई नीति बनाई है।

इसमें अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह स्कूली बस, मारुति वैन व अन्य वाहनों की फिटनेस समय पर जरूर जांची जाए। सड़कों पर स्कूल बस के लिए अलग लेन बनाई जाए। इस लेन में कोई और वाहन नहीं चले।
विज्ञापन


एसडीएम की अध्यक्षता में ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों की कमेटी बनाई जाए। यह कमेटी बसों के संचालन पर निगरानी करेगी और जो बसे नियम तोड़ेंगी, उनका परमिट रद्द किया जाएगा।

उन्हाेंने बताया कि नई नीति में यह भी है कि चलते वक्त स्कूल बस के दरवाजे बंद रहें। इसके साथ ही बगैर फिटनेस सड़क पर दौड़ रही बसों पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल में लगे छोटे वाहनों को बंद किया जाएगा। स्कूल में लगे वाहनों में पीला रंग किया जाए, जिससे पता रहे कि वाहन में बच्चे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें