फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में वार्ड की टपक रही छत, खाली कराया

विज्ञापन
एमएमजी अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किए गए अन्य वार्ड के मरीज। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। जर्जर हो चुके एमएमजी अस्पताल भवन की छत बारिश में लगातार टपक रही है। इस कारण से बुधवार को अस्पताल में बी ब्लॉक के महिला वार्ड को खाली करा दिया गया। वार्ड में भर्ती 55 महिला मरीजों को डेंगू वार्ड और बर्न यूनिट में शिफ्ट किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने सीएमओ को पत्र लिखकर कहा है कि रेफर किए गए मरीजों को संजय नगर और डूडाहेड़ा के संयुक्त अस्पताल में भर्ती करने के लिए निर्देशित किया जाए।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. चरन सिंह ने बताया कि मुकंदलाल म्युनिसिपल गवर्नमेंट (एमएमजी) अस्पताल का भवन 71 वर्ष पहले 1954 में बना था। भवन जर्जर होने से इसे तोड़कर 200 बेड का अस्पताल बनाए जाने के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। शिफ्ट करने की जगह नहीं होने से अभी भी अस्पताल इसी जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। इस बार लगातार बारिश होने से पूरे अस्पताल भवन की छत जर्जर होने से टपक रही है। बुधवार को अस्पताल के बी ब्लॉक की छत से लगातार पानी गिरने से किसी हादसे का अंदेशा देखते हुए खाली करा दिया गया।

डेंगू मरीज होंगे सामान्य वार्ड में भर्ती
डॉ. चरन सिंह ने बताया कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक डेंगू से ग्रसित पुरुष मरीज कोई आता है तो उसे सामान्य वार्ड में ही भर्ती किया जाएगा, जबकि महिला मरीज को डेंगू वार्ड में ही भर्ती किया जाएगा। डॉ. चरन ने बताया कि इस समय भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में इलाज के बाद मरीजों को डूडाहेड़ा और संयुक्त अस्पताल में भर्ती करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखकर मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किए गए अन्य वार्ड के मरीज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें