फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से अमीर-गरीब हो गए समानः उमा भारती

Sat, 26 Nov 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
विज्ञापन
उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को गनौली में आयोजित रामकथा के दौरान कहा कि नोटबंदी से अमीर-गरीब समान हो गए हैं। फिजूलखर्ची पर लगाम लगी है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के ऐतिहासिक कदम से कालाधन खत्म हो जाएगा और गरीबों को इसका लाभ मिलेगा।  
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नंद किशोर गुर्जर की ओर से आयोजित रामकथा में हिस्सा लेने उमा भारती पहुंची थीं। उन्होंने कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि अमीर 100 का नोट अपने पर्स में रखना पसंद नहीं करते थे, लेकिन अब कतार में लग कर सीमित रकम ही निकाल पा रहे हैं। इस वक्त सभी की जेब में 100 का नोट है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं की शक्ति ही पुरुष को आगे बढ़ाती हैं। गंगा स्वच्छ करने के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें कुछ वक्त तो लगेगा ही। उन्होंने बताया कि नदियों की सफाई के लिए केंद्र ने 20 हजार करोड़ रुपये की सहायता राशी दी है, जल्द ही गंगा के साथ ही यमुना और हिंडन नदी भी साफ होंगी।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा नेता योगेंद्र मावी, ओमकार त्यागी, ललित शर्मा, राम भूल शर्मा, ब्रह्मेश तिवारी, सरवेश शर्मा, प्रशांत झा, विकास मावी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें