मोदीनगर। श्रीनगर कॉलोनी निवासी डॉ. एसके शर्मा के दो खातों से 32 लाख रुपये निकालने के मामले में उज्जीवन बैंक के बाहर शुरू अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी रकम वापस होने तक धरना जारी रहने की चेतावनी दे चुके हैं।
डॉ. एसके शर्मा के उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के दो खातों से 17 से 19 फरवरी के बीच 32 लाख रुपये निकाल लिए गए। डॉ. एसके शर्मा बैंक कर्मियों पर अपराधियों से मिलीभगत का आरोप लगा और रकम वापसी की मांग को लेकर बैंक शाखा के बाहर टेंट लगाकर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। मांग पूरी न होने पर धरना मंगलवार को भी जारी रहा। डॉ. एसके शर्मा का कहना है कि रकम वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।