फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति निर्दलीय प्रत्याशी ने निकाला जुलूस, 12 कारें जब्त

Tue, 24 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
bsp mla amarpal sharma - फोटो : सौरभ, गाज‌ियाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
मोदीनगर। मोदीनगर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले शराब माफिया और हिस्ट्रीशीटर रवि जाटव उर्फ अविनाश की पुलिस ने 12 कारें जब्त की हैं। आरोप है कि रवि बिना अनुमति के जुलूस और सभा कर रहा था।
विज्ञापन


रोकने पर उसने समर्थकों के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों से अभद्रता और हाथापाई की। पुलिस ने 14 नामजद समेत 414 लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। नामजदों में छह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 8 नामजद फरार हैं।
 
भूपेंद्रपुरी कालोनी निवासी रवि जाटव उर्फ अविनाश ने मोदीनगर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। इंस्पेक्टर ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे बिना अनुमति के रवि जाटव जुलूस निकालकर तिबड़ा रोड स्थित राधा कुंज कालोनी में सभा कर रहा था।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो रवि जाटव ने समर्थकों के साथ मिलकर सिपाही मनोज और विनोद के साथ अभद्रता व हाथापाई की। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुलाया गया, तो शराब माफिया अपने समर्थकों के साथ फरार हो गया।

मौके से पुलिस ने सुनील निवासी सारा, नानक तिबड़ा रोड, बिट्टू, गौतम भूपेंद्रपुुरी, ब्रह्मपाल मुरादाबाद, शुभम उमेश पार्क कालोनी को गिरफ्तार कर भगोने, टेंट और 12 कारें जब्त की हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में 414 लोगों के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

फरार आठ लोगों में मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ रवि जाटव, परवीन, गौतम, गोविंदा, देवेंद्र, प्रिंस, नरेश, सैंकी हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि रवि शराब माफिया है और मोदीनगर कोतवाली की हिस्ट्रीशीटर सूची में है।

पुलिस पिछले दिनों उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर प्रशासन को भेज चुकी है। इसके अलावा उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करते हुए गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है। साथ ही चुनाव आयोग को भी इस बाबत रिपोर्ट भेजी जाएगी।

आचार संहिता के उल्लंघन पर बसपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लोनी। नामांकन कर वापस लौट रहे बसपा प्रत्याशी के समर्थकों ने सोमवार देर शाम गाजियाबाद रोड पर कस्बा पुलिस चौकी के पास ढोल बजाकर प्रत्याशी का स्वागत किया। प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना और इस आरोप में बसपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सोमवार सुबह बसपा प्रत्याशी जाकिर अली अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने गाजियाबाद गए थे। वहां से वापस लौटते समय उनके समर्थकों ने देर शाम करीब साढ़े चार बजे कस्बा पुलिस चौकी के पास उनका स्वागत किया।

स्वागत के लिए समर्थकों ने ढोल बजवाए। इस दौरान गाजियाबाद रोड का यातायात भी बाधित रहा। जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने लोगों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी चौधरी ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें