फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चौथे दिन भी नहीं चला पोर्टल, लाइसेंस बनवाने के लिए परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल चौथे दिन में नहीं चला। इस कारण ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने सहित लाइसेंस से जुड़े अन्य कार्य करवाने के लिए आए लोगों को परेशान होना पड़ा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्वर डाउन होने की समस्या केवल लखनऊ ही नहीं पूरे प्रदेश में बनी है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

सारथी पोर्टल के जरिये ही लर्नर और परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। परमानेंट लाइसेंस का नवीनीकरण, खो जाने पर डुप्लीकेट लाइसेंस, लाइसेंस में कोई अपडेट, अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट लेने और लाइसेंस से जुड़े सभी प्रकार की फीस जमा कराने का काम सारथी पोर्टल से ही होता है। इस काम के लिए रोजाना आरटीओ कार्यालय पर सैकड़ों लोगों का आना होता है। सोमवार से सारथी पोर्टल के लगातार डाउन होने से उक्त काम के लिए आए लोगों को भटकना पड़ रहा है। दूर-दूर से आए कई लोगों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ रहा है। इस संदर्भ में एआरटीओ प्रशासन अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वर डाउन होने की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। पूरे प्रदेश में पोर्टल की समस्या बनी हुई है। इसको ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें