फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूटी चुराकर अलग-अलग शहरों में सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थाना पुलिस सोमवार देर रात कनावनी पुलिया के पास से चोरी की स्कूटी के साथ मेरठ के रोहटा स्थित किनौना निवासी हरेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी ने स्कूटी दो माह पहले दिल्ली से चोरी की थी। पुलिस की पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी मेरठ एक्सप्रेस वे से कनावनी पुलिया की तरफ आने वाले मार्ग पर एक स्कूटी सवार को रोका। शक होने पर पूछताछ की तब पता चला कि उसके पास मौजूद स्कूटी चोरी की थी। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कई वर्षों से दोपहिया वाहनों की चोरी कर उन्हें दूसरे शहरों में सप्लाई करता है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि आरोपी कौशांबी, सिंहानी गेट, कोतवाली हापुड़ और देहात व बुलंदशहर में चोरी और धोखाधड़ी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें