फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पानी के लिए सड़क पर उतरेंगे खोड़ा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा में पानी की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर जनता का गुस्सा भी बढ़ रहा है। अब इस लड़ाई में भीम आर्मी भी शामिल हो गई है। भीम आर्मी ने आगामी 3 अगस्त को विशाल धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। भीम आर्मी ने खोड़ा में बैठककर आंदोलन की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य आफताब अली ने कहा कि खोड़ा में पानी के लिए हाहाकार मचा है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते अब पानी के लिए लोगों को सड़क से संसद तक इस मुद्दे को उठाना होगा। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन राजनीतिक नहीं बल्कि जनसमस्या पर आधारित है। यह खोड़ा के हर आम नागरिक की लड़ाई है। पानी मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी तीन अगस्त को खोड़ा में पानी की समस्या को खत्म करने के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें