फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुरानगर के नवीपुर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को सोमवार को जीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि मुरादनगर के नवीपुर में अरुण चौधरी की ओर से खसरा संख्या 27 पर लगभग 10000 वर्ग मीटर में रविंद्र सिरोही की ओर से अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी।
विज्ञापन

खसरा नंबर 0-35 पर लगभग 8500 वर्ग मीटर में एक भवन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। इसी प्रकार से नवीपुर के बसंतपुर सैंतली गांव में खसरा संख्या 20 पर लगभग 20000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अनधिकृत रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी के लिए भूखंडों की बाउंड्रीवॉल, सड़क, नाली आदि का निर्माण कर लिया गया था। जिसको बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें