फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सघन इलाकों में भवनों के अंदर भी निगम कराएगा फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। बारिश के बाद बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और मच्छर जनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने ट्रांस हिंडन क्षेत्र के सघन इलाकों में फॉगिंग अभियान तेज करने का निर्णय लिया है। निगम ने अर्थला, शहीदनगर, कनावनी समेत 12 से अधिक क्षेत्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इन इलाकों में अगले सप्ताह से घरों और भवनों के अंदर भी फॉगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि सघन आबादी वाले क्षेत्रों में गलियां संकरी होने और कई स्थानों पर जलभराव के कारण मच्छरों का प्रजनन बढ़ जाता है। ऐसे में केवल मुख्य सड़कों और खुले स्थानों पर फॉगिंग कराने से पूरी तरह प्रभावी परिणाम नहीं मिल पाते। इसी को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में भवनों के अंदर भी फॉगिंग कराने की योजना बनाई गई है। निगम की टीम घरों के अंदर फॉगिंग के दौरान लोगों को आवश्यक सावधानियां भी बताएगी। अभियान के तहत उन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां लंबे समय से पानी जमा है या मच्छरों का प्रजनन होने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि इन इलाकों की नियमित निगरानी की जा रही है। फॉगिंग के साथ-साथ जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा, ताकि मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोका जा सके।

शिकायत मिलने पर पहुंचेगी टीम
संवेदनशील इलाकों में मच्छरों के अधिक प्रकोप की शिकायत मिलने पर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर फॉगिंग और दवा का छिड़काव करेगी। इसके लिए स्थानीय लोगों से सहयोग करने की अपील की गई है। निगम की टीम फॉगिंग के साथ जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव करेगी। खाली प्लॉट, नालियों और पानी जमा होने वाले स्थानों को चिह्नित कर मच्छरों के प्रजनन को रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें