फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नगर निगम ने 9 हजार करोड़ रुपये खर्च किए...नहीं दिखा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वसुंधरा के नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम के 3,722 करोड़ रुपये के बजट का हिसाब मांगा। उन्होंने मांग की कि नगर निगम के सभी वर्क ऑर्डर, टेंडर और एस्टीमेट ऑनलाइन सार्वजनिक किए जाएं ताकि आम लोग विकास कार्यों की जानकारी आसानी से देख सकें।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाउस टैक्स जमा करने पहुंचे लोगों को पंफ्लेट वितरित किए। इसमें लोगों से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्र के पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पिछले तीन वर्षों के विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर और एस्टीमेट की जानकारी मांगें। कांग्रेसी नेता गिरीश शर्मा ने कहा कि तीन वर्षों में नगर निगम ने करीब 9 हजार करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन विकास दिखाई नहीं दिया। अक्षय शर्मा ने कहा कि जनता से वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधियों को बजट का हिसाब भी देना चाहिए। वहीं, गौरव जैन और महानगर उपाध्यक्ष हरीश गोयल ने कहा कि सभी टेंडर और विकास कार्यों का पूरा विवरण नगर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध होना चाहिए। इस दौरान सुरेंद्र राठौर, सचिन चौधरी, हरीश गोयल, गिरीश शर्मा, अक्षय शर्मा और गौरव जैन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें