फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 20 अवैध दुकानों को हटाकर नगर निगम ने लगाया दो लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम की टीम ने टीएचए के इंदिरापुरम और डीएलएफ कॉलोनी के इलाकों में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि लोगों की अतिक्रमण के लिए लगातार शिकायतें आ रही थीं। शिकायत को संज्ञान में लेकर यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लगभग 20 अवैध दुकानों, रेहड़ी-पटरी और टिन शेड को भी ध्वस्त किया। वहीं, कार्रवाई के दौरान दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि विभाग टीम ने इंदिरापुरम के काला पत्थर रोड, न्याय खंड, अभय खंड और डीएलएफ कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया। उन्होंने बताया कि इन इलाकों से लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। अतिक्रमण की वजह से यातायात बाधित हो रहा था और पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कार्रवाई के दौरान करीब 20 दुकानों और ठेलों को हटाया और दो लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान विभाग के अधिकारी और पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें