फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पालिकाध्यक्ष ने 64 लाख के वाहनों को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
पिलखुवा नगर पालिका परिषद में नए वाहनों को रवाना करते नगर पालिका अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहीं शिकायतों के बीच नगर पालिका पिलखुवा ने करीब 64 लाख 17 हजार 500 रुपये की लागत से खरीदे गए दो डंपर प्लेसर और पांच टाटा एस कूड़ा संग्रहण वाहनों को बेड़े में शामिल कर दिया।
विज्ञापन


पालिका परिसर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने आने पर उनका गुस्सा भी खुलकर दिखाई दिया। पालिकाध्यक्ष ने शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षक डॉ. दीपक कुमार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था देना पालिका की जिम्मेदारी है, लेकिन कई क्षेत्रों से अब भी गंदगी और समय पर कूड़ा न उठने की शिकायतें मिल रही हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पांच टाटा एस वाहन डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए लगाए जाएंगे, जबकि दो डंपर प्लेसर कूड़ा परिवहन और निस्तारण कार्य को गति देंगे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नए वाहन केवल औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि इनका असर हर वार्ड में दिखाई देना चाहिए। यदि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आनंद गोस्वामी, दीपक राबिया, मनीष, शैलेंद्र गौड़, श्रवण तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें