फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विधायक ने अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विधायक विजयपाल आढ़ती ने बृहस्पतिवार को दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान 18 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण कर कुछ कार्यों में सुधार को लेकर निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता पखवाड़े के तहत भर्ती मरीजों और उनके तिमारदारों से हालचाल लेकर उन्हें फलों का वितरण किया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे विधायक विजयपाल आढ़ती जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले क्रिटिकल केयर यूनिट के बारे में जानकारी की। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने यूनिट के निर्माण को लेकर जानकारी दी और बताया कि यूनिट के माध्यम से मरीजों को सुविधाएं मिलेंगी। इससे मरीजों को क्रिटिकल मामलों मं निजी अस्पतालों में जाकर इलाज कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे उनके धन की बचत होगी और सरकार की सुविधाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा।
गंभीर चोटों और जानलेवा बीमारियों के मामलों में यहां पर उपचार हो सकेगा। इस पर विधायक ने यूनिट के लिए मिलने वाले उपकरणों के बारे में पूछा और कहा कि किसी उपकरण की आवश्यकता है तो पहले ही उसकी जानकारी दे दें। इससे कि शासन स्तर से उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें