फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दबंगों ने विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की राधा विहार कॉलोनी में युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर से घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ का मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राहुल गार्डन कॉलोनी निवासी सचिन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे घर से बाहर जा रहे थे। राधा विहार कॉलोनी में पहुंचे तो सचिन कुमार अपने छोटे भाई कपिल और मां लता के साथ दरवाजे पर खड़ा मिला। उनकी किसी बात को लेकर सचिन कुमार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सचिन कुमार ने उनके चेहरे और सीने पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उनके चार दांत भी टूट गए। आसपास के लोगों ने उनको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सचिन कुमार उसके भाई कपिल व मां लता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें