साहिबाबाद। टीला मोड़ थानाक्षेत्र के न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी रोहन के हाथ से अज्ञात बाइक सवार मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। मामला 16 फरवरी का है, बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में सुधीर ने बताया कि 16 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे उनका बेटा रोहन बाजार गया था। सिकंदरपुर चौकी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार बेटे के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। घर आने पर बेटे ने उन्हें बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।