फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने किया नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण

Fri, 20 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
थावर चंद गहलोत ने निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमला नेहरूनगर स्थित एम्स के नशा मुक्ति केंद्र का बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) थावर चंद गहलोत ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और किस उम्र वर्ग के मरीज सबसे अधिक नशे की गिरफ्त में हैं, इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके अलावा नशे का आदी होने का क्या कारण है, किन वजहों से वहां भर्ती मरीज नशे की गिरफ्त में आए इसकी जानकारी ली। राज्यमंत्री ने बताया कि नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं को लेकर एक सर्वे किया जाएगा, जो लंबे समय तक चलेगा।

अभी सिर्फ निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम से जुड़े सदस्य इसका सर्वे करेंगे। इससे पहले एनवीबीडीसीपी के सदस्यों ने इस पर सर्वे करने का प्रस्ताव भेजा था। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया गया था। केंद्रीय मंत्री की निरीक्षण रिपोर्ट केंद्र को मिलने के साथ ही सर्वे अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें