गाजियाबाद। प्रताप विहार में वैश्य एकता समिति की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने उपस्थित लोगों को योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी। गायत्री शिक्षा समाज की ओर से क्रिश्चियननगर बागू में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अरुण कुमार उपस्थित रहे।
वेव सिटी में भी योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां योग गुरु संजय कुमार ने लोगों को योग के विभिन्न लाभों के बारे में बताया। वार्ष्णेय समाज की ओर से क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित संयोग फार्म हाउस में योग दिवस मनाया गया, जहां योग गुरु धानी तोमर ने लोगों को योगाभ्यास कराया।
राम चमेली चड्ढा गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने करें योग, रहें निरोग का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। एचआरआईटी कॉलेज में योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर योग दिवस मनाया गया। न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में शिक्षकों और छात्रों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। प्रधानाचार्य रुचि गुप्ता ने सभी को योगाभ्यास कराया।
लाइनपार फेडरेशन की ओर से प्रताप विहार में बड़ी संख्या में लोगों को योगाभ्यास कराया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष आरके आर्या ने योग के महत्व और लाभों पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त शहर की अन्य कई सोसायटियों, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों ने भी योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए।