फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार का कांच तोड़कर लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में कार का कांच तोड़कर पांच मिनट में गाड़ी से लैपटॉप बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र की है। रिवर हाइट्स सोसायटी निवासी शामेेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजनगर एक्सटेंशन की मार्केट में गाड़ी कर समोसे लेने के लिए दुकान पर गए थे। करीब सात मिनट बाद लौटे तो साइड का कांच टूटा था। कार में देखा तो ऑफिस का लैपटॉप भी नहीं था। मामले में नंदग्राम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें