फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पारा 41 डिग्री पर टिका, हवा के झोकों ने झुलसाया

विज्ञापन
उफ्फ से गर्मी.... कविनगर सी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर दो बजे छुट्टी होने के बाद बच्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार बढ़कर 13 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। आर्द्रता कम होकर 17 फीसदी रह गई। अधिकतम तापमान बिना किसी परिवर्तन के 41 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा के तेज झोंकों ने लोगों को गर्मी से राहत देने की बजाय झुलसाने का काम किया।
हालत यह थी कि दोपहर में मुख्य बाजारों से भीड़ गायब हो गई। सूरज ढलने के बाद दोबारा से रौनक लौटी। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम पारा एक डिग्री और बढ़ सकता है। सूरज की तल्खी लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ.यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार बढ़ने से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ सकती है। शनिवार को आसमान में बादल छाएंगे, लेकिन बूंदाबांदी नहीं होगी। रविवार को अधिकतम व न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री लुढ़क सकता है। अगले सप्ताह में सूरज के तेवर हल्के पड़ेंगे। इस दौरान पांच, सात दिन तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें