फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोहिया नगर में ज्वैलर की कोठी में चोरी

Tue, 07 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहिया नगर में चोरों ने रविवार रात ज्वैलर जतिन गोयल की कोठी खंगाल डाली। चोर पांच लाख कीमत की ज्वैलरी और कैश चोरी कर ले गए। परिवार सोता रहा, सोमवार सुबह वारदात का पता चला।
विज्ञापन


जतिन गोयल की दिल्ली चांदनी चौक में ज्वैलरी शॉप है। वह लोहिया नगर बी-128 में दो मंजिला कोठी में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पिता सौ सिंह, मां उमा देवी, पत्नी विजया, बेटी तनिष्का और नतिक हैं। जतिन ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर उनके माता-पिता का बेडरूम है, दूसरे कमरे में पूजा घर बनाया हुआ है।

प्रथम तल पर वह, पत्नी और बच्चों के साथ सोते हैं। रविवार रात करीब डेढ़ बजे परिवार सो गया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे माता-पिता उठे तो देखा पूजा घर वाले कमरे के लॉक टूटे पड़े थे। अलमारियां खुली थीं, जिनमें रखीं करीब पांच लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी और कैश गायब था।
विज्ञापन


चोरों ने उनके कमरों के बाहर गमले लगा दिए थे, ताकि अगर कोई जाग भी जाए तो जल्दी से गेट न खोल पाए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सिहानी गेट पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ पहुंची और छानबीन की। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


चोरों की तलाश की जा रही है। सुरागकशी के लिए आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें