फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फीडिंग प्वाइंट पर लटका रहता है ताला, गंदगी का लगा अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कौशांबी बस अड्डा पर महिलाओं के लिए बनाया गया फीडिंग प्वाइंट दिखावा बन कर रह गया है। रखरखाव नहीं होने से केबिन के अंदर गंदगी का अंबार लग गया है। बैठने के लिए लगी सीट खराब हो चुकी हैं, जिसकी वजह से महिलाएं नौनिहालों को यहां दुग्धपान नहीं करा पा रही हैं। बस अड्डे से रोजाना एक हजार से अधिक महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर सफर करती हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से सटा कौशांबी बस अड्डा अंतरराज्यीय बस अड्डा है। जहां से छोटी दूरी से लेकर लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए रोजाना 20 हजार से अधिक यात्री आते हैं। परिवहन निगम ने साल 2019 में फीडिंग प्वाइंट बनाया था। बस अड्डे पर दो कमरे का यह फीडिंग प्वाइंट बनाया गया था। इसमें कुर्सियों और टेबल रखा गया साथ ही बच्चों को लिटाने के लिए स्लैब भी था। कोरोना काल के दौरान फीडिंग प्वाइंट बंद रहा, बाद में यह खुला भी तो इसकी साफ-सफाई न होने और यहां रखे सामान की देखरेख न होने से यहां महिलाओं ने आना बंद कर दिया। अब फीडिंग प्वाइंट खुला भी रहता है तो यहां गंदगी का ही अंबार रहता है और जरूरत होने पर भी महिलाएं इसका प्रयोग नहीं करतीं।

ये बोले अधिकारी
कोरोना काल में इसे बंद किया गया था लेकिन बाद में खोल दिया गया। महिलाएं इसका प्रयोग नहीं कर रही है। फीडिंग प्वाइंट पर जो गंदगी है जल्द ही उसकी सफाई कराई जाएगी और यहां की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवबालक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कौशांबी बस अड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें