फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किसान दिवस में उठा सर्किल रेट बढ़ाने का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। किसान दिवस में जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। साथ ही किसानों ने ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत, बिजली आपूर्ति में सुधार, गन्ने का बकाया भुगतान कराने की मांग भी रखी। सीडीओ ने किसानों की सभी समस्याओं को डीएम के समक्ष रखकर समाधान कराने की बात कही।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित दुर्गावती सभागार में बुधवार को सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर ने कहा कि जिले में सर्किल रेट बहुत कम है। इसमें बढ़ोतरी की सभी कागजी आपैचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं, लेकिन आज तक यह लागू नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि इससे न केवल राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि किसानों को भी भारी नुकसान है। आरोप लगाया कि यह कुछ अधिकारियों के इशारे पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरना से आए किसान नेता प्रमोद त्यागी ने ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया। इस दौरान किसानों ने कहा कि इकला इनायतपुर मसूरी गुलवाठी रोड 100 से अधिक गांवों को जोड़ती है। इसका चौड़ीकरण कर दोबारा बनाए जाने से जाम कम होगा और लोगों को सुविधा होगी।
सीडीओ ने किसानों की समस्याओं को बिंदुवार हल कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शील कुमार, मुकेश कुमार, करण प्रताप, जान मोहम्मद, फिरोज खान, अमित कुमार, महेश, प्रदीप, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें