गाजियाबाद। वर्ष 2016 में मथुरा के जवाहर बाग में हुए उपद्रव कांड में विशेष सीबीआई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। अदालत में उपस्थित होकर तत्कालीन दरोगा सुभाष चंद्र ने बयान दर्ज कराया। अगली सुनवाई के लिए विशेष अदालत के पीठासीन अधिकारी भारत यादव ने 22 अप्रैल की तारीख लगाई है।
अदालत से मिली जानकारी के अनुसार दो जून 2016 को मथुरा में जिला उद्यान विभाग की सरकारी जमीन खाली कराते समय कथित सत्याग्रहियों ने पुलिस प्रशासन के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और इंस्पेक्टर संतोष यादव शहीद हो गए थे। इस उपद्रव में कुल 29 लोगों की मौत हुई थी। 2014 को स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह संगठन के रामवृक्ष यादव ने अपने साथियों के साथ सरकारी जमीन पर दो दिन के लिए धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी, लेकिन सरकारी जमीन पर रामवृक्ष यादव ने धीरे-धीरे अवैध कब्जा कर लिया था, जिसे खाली कराने के लिए हाईकोर्ट ने आदेश दिया था। कार्रवाई के दौरान हिंसक घटना घटित हुई थी।
-