गाजियाबाद। आने वाले दिनों में साहलगों के शुरू होने के साथ ही पूर्ति विभाग को शादी का कार्ड देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जहां वह कार्ड के प्रार्थना पत्र देकर सिलिंडर की डिमांड कर रहे हैं। लोगों की इस परेशानी को ध्यान में रखकर पूर्ति विभाग की तरफ से कुछ सिलिंडर शादी वाले घरों को देने का फैसला किया है। विभाग में वर्तमान में हर दिन 30-35 प्रार्थना पत्र सिर्फ शादी वाले घरों से आ रहे हैं। पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए घरों को अधिकतम पांच सिलिंडर दिए जाएंगे। इसके अलावा आगे की स्थिति के आधार पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।
स्टॉक करने वालों पर नजर
शादी के कार्ड के साथ दिए जाने वाले प्रार्थना पत्र से सिलिंडर लेने वाले उसे स्टॉक न करें, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। इस प्रकार की सभी प्रार्थना पत्रों को सत्यापित किया जा रहा है, जिससे सही लोगों को ही सुविधा मिले। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों पर पहले भी कार्रवाई की गई है। इस प्रकार के लोगों पर नजर है। सिलिंडर की आपूर्ति के संबंध में लगातार एजेंसियों से भी डाटा लिया जा रहा है। हालाकिं इसमें किसी सही को परेशान न किया जाए, इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।